सेंट्रल जेल ग्वालियर में विधिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अधिवक्ता आरके जोशी ने बंदियों को उनके अधिकार और कर्तव्यों के बारे में बताया। वहीं मानव अधिकार आयोग मित्र के अंशुमान शर्मा ने मानव अधिकार और सकारात्मकता का महत्व बताया। कार्यक्रम में सांस वेलफेयर फाउंडेशन की सचिव हरप्रीत कौर ने महिला बंदियों को 60 चादर प्रदान कीं। अध्यक्षता जेल अधीक्षक मनोज साहू ने की। संचालन जेलर प्रभात कुमार ने किया।
महिला बंदियों को बांटी चादरें